फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPCATET 2019 एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 02 May 2019 10:12 AM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कंबाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट (UPCATET) 2019 के एडमिट कार्ड 1 मई, 2019 को जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने UPCATET 2019 परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upcatet.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


UPCATET 2019 परीक्षा 16 मई, 17 मई और 18 मई, 2019 को आयोजित की जानी है। नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या, UPCATET 2019 परीक्षा आयोजित करने के लिए जिम्मेदार है।

परीक्षा उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में कृषि, बागवानी, वानिकी पाठ्यक्रमों के लिए यूजी, पीजी, और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन


उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

UPCATET 2019 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:
  1. UPCATET 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. एडमिट कार्ड (होम पेज पर कई स्थानों पर उपलब्ध) डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉग-इन विवरण दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।
  4. एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा जिसका प्रिंट आउट लेना चाहिए।
UPCATET 2019 आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हुई और 31 मार्च, 2019 तक चली। UPCATET 2019 का परिणाम 31 मई को घोषित होने की उम्मीद है और काउंसलिंग प्रक्रिया 3 जून, 2019 से शुरू होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें