फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Recruitment 2021 : SI भर्ती परीक्षा के लिए लेटेस्ट अपडेट आ गई है सामने, इस बार की परीक्षा में हुआ है यह महत्वपूर्ण बदलाव

सार

UP SI Recruitment 2021: यूपी पुलिस में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर के 9027, प्लाटून कमांडर के 484 तथा फायर ऑफीसर के 23 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। अगर आप इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं या अन्य किसी भर्ती में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI E-Book Kit  - Download Now सब्सक्राइब कर सकते हैं जिससे आप अपने रैंक को बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा 
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPRPB इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अक्टूबर महीने के आखिर में आयोजित कर सकती है। हालांकि इस भर्ती के लिए परीक्षा के आयोजन के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

परीक्षा में हुआ है यह महत्वपूर्ण बदलाव 
इस बार की यूपी पुलिस SI परीक्षा के मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थियों को अब प्रत्येक विषय में उतीर्ण होने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे जबकि पिछली SI भर्तियों में अभ्यर्थियों को हरेक विषय में उतीर्ण होने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होते थे।  अभ्यर्थियों को अभी भी सभी विषयों को मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक स्कोर करने होंगे, वरना वे सफल नहीं हो सकेंगे।
इस पैटर्न पर होगी लिखित परीक्षा 
यूपी SI की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 4 विषयों से 400 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य हिंदी, बेसिक लॉ/ सामान्य ज्ञान, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रिजनिंग शामिल है। इस परीक्षा में हर सेक्शन से 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे और अभ्यर्थियों को पूरे पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। 
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते हुए प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इसमें सफल होने के लिए काफी बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी SI, यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से  सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, फ्री ई-बुक्स, फ्री करेंट-अफेयर्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें