उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2021 के लिए परीक्षा जल्द ही आयोजित की जा सकती है। राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्त्तिया की जानी हैं और इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जा रहा है। UPPRPB द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती को यूपी पुलिस के इतिहास में SI की सबसे बड़ी भर्ती कहा जा रहा है, क्योंकि इससे पहले SI के इतने सारे पदों पर एक साथ भर्ती कभी नहीं हई थी। SI की इस भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून के बीच आवेदन मांगे गए थे। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी पक्की तैयारी करने के लिए आप सफलता के
FREE UP Police SI Course की सहायता ले सकते हैं।
कब तक हो सकती है परीक्षा
SI भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के संबंध में विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि यह अक्टूबर महीने के आखिर में प्रारंभ हो सकती है। हालांकि परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे तैयार होगी फाइनल मेरिट लिस्ट
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET, PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। हालांकि इस भर्ती में लिखित परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी टेस्ट्स सिर्फ क्वालीफाइंग नेचर के होंगे।
ये भी पढ़ें: कितना हो सकता है यूपी SI भर्ती परीक्षा में कट-ऑफ, जानें यहां
अगर हो गए समान अंक तो इस तरह होगा सफल अभ्यर्थी का चयन
इस भर्ती में लगभग 15 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसलिए ऐसा संभव है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों का मार्क्स बराबर आ जाए। अगर ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है तो UPPRPB सफल अभ्यर्थी का फैसला निम्न आधार पर करेगी :
● दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के एक समान नंबर आने पर उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी, जिनके पास कंप्यूटर में 'ओ' स्तर का प्रमाणपत्र हो या प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष तक सेवा की हो या NCC का B प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। हालांकि, उपरोक्त प्रमाणपत्रों में से जिन अभ्यर्थियों के पास एक से अधिक प्रमाण पत्र है, उनको भी सिर्फ एक ही प्रमाण पत्र का लाभ मिलेगा।
● अगर अभ्यर्थियों का मार्क्स इसके बाद भी समान रहता है, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
● अगर अभ्यर्थियों की आयु भी समान रहती है, तो वैसे अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा, जिनका नाम अल्फाबेट में पहले आता हो।
यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही
डाउनलोड करें सफलता एप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।