उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 9,534 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान तो किया जा चुका है लेकिन भर्ती बोर्ड द्वारा अभी तक इसके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि भर्ती बोर्ड द्वारा पुन: परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, यूपीपीआरपीबी के द्वारा तीन चरणों में कराए जाने वाले एग्जाम के शेड्यूल के बीच में ही यूपीटेट परीक्षा का भी आयोजन होना है। दोनों परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है ऐसे में इन दोनों परीक्षा की तारीखें समान होने के कारण उम्मीदवारों को कई असुविधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अभ्यर्थियों को इस परेशानी से बचाने के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा कार्यक्रम में पुन: संशोधन किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए अभी उम्मीदवार अपने पुराने एग्जाम शेड्यूल के अनुसार ही तैयारी करते रहें। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही बाकी बचे हुए शेष दिनों में इस परीक्षा के कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE UP Police SI Mock Test- Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।