उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 9,534 पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा ऑफिशियल नोटिस जारी कर समय-समय पर समस्त जानकारियां भी साझा की जा रही हैं। इस लिखित परीक्षा के पहले चरण की शुरुआत 12 नवंबर से होगी। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो दिसंबर 2021 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि यूपी एसआई का एग्जाम तीन शिफ्ट में सुबह नौ-11 बजे, 12.30-2.30 बजे और शाम चार से छह बजे तक सम्पन्न कराया जाएगा। अभ्यर्थी का एग्जाम किस जिले में है इसकी सूचना तथा परीक्षा की तारीखों की जानकारी एग्जाम से 10 दिन पहले साझा कर दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों के निर्धारित एग्जाम सेंटर्स के बारे में सूचना परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड के माध्यम से जारी की जाएगी। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा के इन अंतिम दिनों में पूरे सिलेबस का कंप्लीट रीविजन व प्रैक्टिस के दौरान आने वाले डाउटस को क्लियर करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम के इस FREE UP Police SI Course- Join Now को बस एक क्लिक पर ज्वॉइन कर सकते हैं।
एक सवाल को हाल करने के लिए मिलेगा एक मिनट का समय
यूपी पुलिस की उप-निरीक्षक (SI) भर्ती की लिखित परीक्षा में कुल 400 अंकों के लिए 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सभी सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे यानि 120 मिनट का समय दिया जाएगा। इस लिहाज से पेपर हल करते समय अभ्यर्थियों के पास प्रत्येक सवाल का जवाब देने के लिए केवल 1 मिनट 33 सेकेंड का समय होगा। ऐसे में उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी को मजबूत बना लेना चाहिए और प्रश्नों को हल करते व निर्धारित समय के बीच पहले से ही तालमेल बिठा लेना चाहिए। ताकि परीक्षा देते समय टाइम मैनेजमेंट को लेकर किसी तरह की कोई समस्या का समना न करना पड़े।
सफलता के साथ करें तैयारी
अगर आप भी अपनी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की पक्की और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे छात्र सफलता के इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।