हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने 2021 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल को जारी कर दिया है। आयोग ने आधिरकारिक वेबसाइट पर इसके लिए शेड्यूल को भी जारी किया है। इन शेड्यूल में असिस्टेंट इंजीनियर और आरएफओ की मेंस परीक्षा और असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर समेत कई अन्य पदों पर परीक्षाओं के बारे में बताया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए तैयारी में लगे हैं वह हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटोफिकेशन को देख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) उम्मीदवारों की सुविधा के लिए अब एडवांस कार्यक्रम को जारी रखने की कोशिश में है। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए तैयारी करने का समय मिलेगा। एचपीपीएससी ने इस शेड्यूल में एचपीएएस मेन, एचपीएएस एई, एचपीएएस आरएफओ और क अन्य पदों पर परीक्षा के लिए तारीखें जारी की है। आयोग द्वारा जो शेड्यूल जारी किया है वह अस्थाई है। इसे नवंबर 2021 और दिसंबर 2021 के महीने में होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है।
एग्जाम शेड्यूल में दी गई नवंबर की परीक्षा और तारीखें
1. सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर सीबीटी परीक्षा की तारीख: 17 नवंबर 2021
2. एसएएस (एसएडी) सब्जेक्टिव परीक्षा की तारीख: 22 नवंबर 2021 से लेकर 27 नवंबर 2021 तक
3. सहायक अधिकारी (वित्त) ऑफलाइन परीक्षा की तारीख: 28 नवंबर, 2021
एग्जाम शेड्यूल में दी गई दिसंबर की परीक्षा और तारीखें
4. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) एचपीपीसीएल ऑफलाइन परीक्षा की तारीख- 5 दिसंबर 2021
5. आरएफओ (मुख्य) लिखित परीक्षा सब्जेक्टिव परीक्षा की तारीख- 7 दिसंबर 2021 से लेकर 10 दिसंबर 2021 तक
6. सहायक अधिकारी एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (लॉ) सीबीटी परीक्षा की तारीख - 11 दिसंबर 2021
7. एई (इलेक्ट्रिकल) एचपीपीसीएल सीबीटी परीक्षा की तारीख- दिसंबर 12 2021
8. एई (इलेक्ट्रिकल) एचपीपीटीसीएल सीबीटी परीक्षा की तारीख- 13 दिसंबर 2021
9. एई (सिविल)-एचपीपीटीसीएल सीबीटी परीक्षा की तारीख- 14 दिसंबर 2021
10. एचपीएएस (मुख्य) लिखित परीक्षा-2020 परीक्षा की तारीख- 15 से 18 दिसंबर 2021 और 20 दिसंबर 2021 तक
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) का परीक्षा 2021 का शेड्यूल कैसे डाउनलोड करें?
1. उम्मीदवार सबसे पहले हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट
hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में “प्रेस नोट- नवंबर और दिसंबर के महीनों के लिए परीक्षाओं और स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी और गैर-सीबीटी दोनों) के टेंटेटिव शेड्यूल” के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. परीक्षा के शेड्यूल को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर लें।