UP TGT PGT (UPSESSB) Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। योगी सरकार ने राज्य में टीजीटी व पीजीटी (स्कूल टीचर्स) के 15508 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए एक बार आवेदन प्रक्रिया को रद्द किया जा चुका है। अब यह दोबारा जनवरी में शुरू करने की कवायद की जा रही है। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक स्कूलों में लगभग 10 हजार पदों पर भी भर्ती की तैयारियां भी शुरू हो गई है। कुल 25000 से भी ज्यादा पदों पर यह भर्ती होगी।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 26 अगस्त, 2020 को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को जुलाई 2021 से पहले शिक्षक भर्ती पूरी करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में चयन बोर्ड ने 29 अक्तूबर को 15508 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू भी कर दी थी। लेकिन कुछ विधिक अड़चन के कारण 18 नवंबर को विज्ञापन निरस्त करना पड़ा था।
इन पदों पर भी शुरू होंगी भर्तियां -
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।