यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड ने सात प्रश्नों के खिलाफ उम्मीदवारों की ओर से उठाई गई आपत्तियों को उचित पाया है। जिनके आधार पर एक प्रश्न हटा दिया गया है और छह प्रश्नों के जवाबों में परिवर्तन किया गया है। यूपीपीआरपीबी की ओर से यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा चार और पांच दिसंबर, 2021 को दो पालियों - सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दोपहर 2.30 से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 1,329 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 624+20 रिक्तियां सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क) पदों के लिए, 358 सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा) के लिए और 295+32 रिक्तियां पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) पद के लिए हैं।
UP Police SI Recruitment की चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB/UPPRPB) की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क), और सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा) भर्ती के तहत चयन के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना चाहिए।