फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Result: यूपी पुलिस एसआई भर्ती का परिणाम जारी, जानें कैसे चेक करना है अपना रिजल्ट

Fri, 15 Apr 2022 08:52 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI Result: जो भी उम्मीदवार यूपी पुलिस में एसआई भर्ती के लिए आयोजित किए गए परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम चेक करने और डाउनलोड करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police SI Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (UP Police SI) भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इससे पहले बीते दिन बोर्ड ने परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। अब परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी दोनों ही बोर्ड की वेबसाइट पर पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार यूपी पुलिस में एसआई भर्ती के लिए आयोजित किए गए परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम चेक करने और डाउनलोड करने के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

UP Police SI Result: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित की गई एसआई भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 9534 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 9072 सब इंस्पेक्टर के पद के लिए हैं, 23 फायर ऑफिसर-2 के लिए और 484 प्लाटून कमांडर के लिए हैं। बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में 36170 अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं। कुल रिक्त पदों के 3.5 गुना अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 

UP Police SI Result: यह रहा कटऑफ
  • अनारक्षित वर्ग का कटऑफ- 302.09405
  • EWS का कटऑफ- 285.56168
  • ओबीसी का कटऑफ- 287.51425
  • एससी का कटऑफ-260.14439 
  • एसटी का कटऑफ-223.33388

UP Police SI Result का परिणाम कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार uppbpb की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे एसआई भर्ती परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएंगे।
  • अब ctrl + F के माध्यम से अपना रोल नंबर खोजें।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

UP Police SI Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
यूपीपीआरपीबी की ओर से UP Police SI भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर से लेकर दो दिसंबर, 2021 तक राज्य के 13 क्षेत्रों में स्थापित 92 परीक्षा केंद्रों पर तीन चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन करा पालन करते हुए किया गया था। इस परीक्षा में लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

UP Police SI Result: क्या होगा अगला चरण?
एसआई भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड की ओर से इस चरण का आयोजन राज्य के जोनल मुख्यालयों के जनपदों मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, बरेली, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी पर 25 अप्रैल 2022 से किया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल को जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए इस पर नजर बनाकर रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें