सफल उम्मीदवारों को साबित करनी होगी शारीरिक दक्षता
यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद एक अंतरिम चयन सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी और उम्मीदवारों को उनके दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए तिथियों की घोषणा भी परिणाम जारी होने के बाद ही की जाएगी।
28 मिनट में 4.8 किलोमीटर और 2.4 किलोमीटर दौड़ना होगा
यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करना होगा। हालांकि, महिला उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ को पूरा करना होता है। शारीरिक दक्षता परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवार ही चयन के योग्य होते हैं।