उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से आयोजित की जाने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI), अग्निशमन अधिकारी द्वितीय व पीएसी के जवानों समेत 9,534 पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती की लिखित परीक्षा का इंतजार बना हुआ है। इस भर्ती में करीब 16 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। जिनमें महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। हालांकि इस भर्ती में 9,027 पद उप-निरीक्षक के लिए निर्धारित थे, जिनमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार प्रतिभाग कर सकते हैं, जबकि प्लाटून कमांडर के 484 व फायर ऑफिसर के 23 पदों में केवल पुरुष अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से इसके एग्जाम को लेकर को ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसकी लिखित परीक्षा का ऐलान किया जाने वाला है। अक्सर कई बार अधिक संख्या में उम्मीदवारों के होने के बावजूद सिलेक्शन कमेटी को पदों की जरूरत और योग्यता के अनुसार काबिल अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में विभाग को अंत में वे सभी पद रिक्त छोड़ने पड़ जाते हैं। इस भर्ती में भी लाखों की संख्या में आवेदनकर्ता शामिल हो रहे हैं लेकिन पदों की संख्या भी काफी अधिक है। इसलिए जिन प्रतियोगी छात्रों की बेहतर तैयारी हो जाएगी, उनका इस भर्ती में चयन सुनिश्चित हो सकता है। इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ आंकड़े साझा करने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले उम्मीदवारों को बता दें कि इन दिनों सफलता डॉट कॉम द्वारा यूपी एसआई भर्ती की निशुल्क तैयारी कराई जा रही हैं। इस फ्री बैच को ज्वॉइन करने के लिए केवल FREE UP Police SI Course: Subscribe Now करना होगा।
कब भर्ती बोर्ड को रिक्त छोड़ने पड़ गए थे पद
साल 2019 में एक प्रतिष्ठित संस्थान की मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर में बताया गया है कि वर्ष 2016 में यूपी पुलिस विभाग द्वारा 3,307 दरोगा पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती का अंतिम रिजल्ट आने के बाद विभाग को केवल 2,485 काबिल अभ्यर्थी ही मिल पाए थे। यानि भर्ती प्रक्रिया के दौरान 2,485 उम्मीदवार ही अपनी योग्यता साबित कर पाने में सक्षम रहे थे,जबकि शेष 822 पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई थी। ऐसे में विभाग को ये 822 पद रिक्त छोड़ने पद गए थे। इन रिक्त पदों में महिला अभ्यर्थियों के भी काफी बड़ी संख्या में पद शामिल थे।
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस SI और सार्जेंट के लिए परीक्षा तिथि जारी, जानिए लेटेस्ट अपडेट
फ्री में होगी UP(SI) एग्जाम की तैयारी, जब पास होगा सफलता ऐप
प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त NDA & NA, यूपी लेखपाल, SSC GD, यूपी SI समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।