उत्तर प्रदेश में SI के 9,534 पदों की भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। कोरोना की वजह से पहले ही आवेदन प्रक्रिया काफी लंबी चली है और खबर है कि पहले हुई देरी की वजह से अब पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द से जल्द परीक्षा करवाने की तैयारी में जुटा है ताकि वक्त पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो सके। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा राज्य में SI के 9534 पदों पर भर्ती के लिए 1 अप्रैल से 15 जून तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। इन 9534 पदों में से 9027 पद सब इंस्पेक्टर के, 484 पद प्लाटून कमांडर के तथा 23 पद फायर ऑफिसर के हैं। सीटों की संख्या के हिसाब से इस भर्ती को उत्तर प्रदेश में SI की सबसे बड़ी भर्ती माना जा रहा है और इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तकरीबन 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल हो रहे हैं और परीक्षा से पहले बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आपको तुरंत सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।
कैसे होता है चयन :
यूपी SI के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन 4 चरण की परीक्षा के बाद किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और PST के लिए बुलाया जाएगा। PST के बाद अभ्यर्थियों को PET तथा उसके बाद मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में लिखित परीक्षा को छोड़कर बाकी सभी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को सिर्फ क्वालीफाई करना होगा।
अगर हो गए समान अंक तो इस तरह होगा सफल अभ्यर्थी का चयन :
इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऐसे में यह संभव है कि दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों का एक समान मार्क्स आ जाये। जानिए ऐसी स्थिति में UPPRPB सफल अभ्यर्थी का फैसला किस आधार पर करेगी :
● दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के एक समान नंबर आने पर उन अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिनके पास कंप्यूटर में 'ओ' स्तर का प्रमाणपत्र हो या प्रादेशिक सेना में न्यूनतम 2 वर्ष तक सेवा की हो या NCC का B प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। हालांकि उपरोक्त चीजों में जिन अभ्यर्थियों के पास एक से अधिक प्रमाण पत्र है, उनको भी सिर्फ एक ही प्रमाण पत्र का लाभ मिलेगा।
● अगर अभ्यर्थियों का मार्क्स इसके बाद भी समान रहता है, तो अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
● अगर अभ्यर्थियों की आयु भी समान रहती है तो वैसे अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा जिनका नाम अल्फाबेट में पहले आता हो।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UP SI, UPSSSC PET, AFCAT, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़ने पर आपको अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ने के साथ साथ फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे और भी मजबूती।