फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI Exam 2021: यूपी SI की साढ़े नौ हजार भर्तियों के लिए किस महीने में होगी लिखित परीक्षा, क्या आपको मिली ये खबर

सार

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी यूपी SI भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसके लिए अक्टूबर के महीने में लिखित परीक्षा का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जा रही यूपी SI परीक्षा का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए इस साल के शुरुआत में भर्तियां निकलीं थी और मार्च-अप्रैल में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर एग्जाम कराने की भी तैयारी थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ती गई। हालांकि अब हालात सामान्य हो रहे हैं और इसीलिए जल्द से जल्द इसकी परीक्षा कराने की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। उम्मीद है कि अगले दो से तीन महीने इसकी पूरी भर्ती प्रक्रिया खत्म करा ली जाएगी। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो अपनी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। 

कब तक आयोजित हो सकती है परीक्षा :

UPPRPB द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजन करने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी की गई है लेकिन आधिकारिक सूत्रों और कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPRPB इस भर्ती के लिए अक्टूबर माह में लिखित परीक्षा का आयोजन कर सकता है।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद जल्द ही सफल अभ्यर्थियों की दौड़ भी करवाई जाएगा। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक दिसंबर तक इस भर्ती प्रक्रिया का फाइनल परिणाम घोषित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित जानकारियों के लिए UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

इन पदों के लिए निकली हैं भर्तियां :

इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जा रहा है और इसके जरिये सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर तथा फायर ऑफिसर के 9,534 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन 9534 पदों में से 9027 पद सब इंस्पेक्टर के, 484 पद प्लाटून कमांडर के तथा 23 पद फायर ऑफीसर के हैं। सीटों की संख्या के हिसाब से इस भर्ती को उत्तर प्रदेश में SI की सबसे बड़ी भर्ती माना जा रहा है।

15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन :

युपी पुलिस में SI के 9534 पदों के लिए निकली इस वेकैंसी के लिए भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। UPPRPB को इन 9534 पदों के लिए 15 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूपी SI भर्ती के लिए पहली बार इतनी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जबकि इससे पहले 7 से 8 लाख ही अभ्यर्थी आवेदन करते थे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

आजकल सरकारी नौकरी करना हर किसी का सपना है और इस वजह से इन नौकरियों में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है।अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो इन प्रतिस्पर्धाओं में सबसे आगे रहने के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD, SBI क्लर्क, AFCAT समेत कई तरह की परीक्षाओ के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें