इनमें पुरुष अधिकारियों के साथ ही महिला अधिकारियों के लिए भी पद हैं। हालांकि, महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों पर ही रिक्तियां हैं।
उपरोक्त पदों के लिए भर्ती आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 01 अप्रैल, 2021 थी। जबकि आवदेन प्रक्रिया 15 जून, 2021 को रात्रि 12 बजे समाप्त होगी। आवेदन शुल्क और फॉर्म सबमिट भी इसी समय सीमा में करना होगा। इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों का विवरण
नागरिक पुलिस में एसआई पद व प्लाटून कमांडर, पीएसी के लिए - किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए साइंस विषय से स्नातक होना जरूरी है। वहीं, आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
यानी अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई, 1993 के पहले और 01 जुलाई, 2000 के पश्चात न हुआ हो। हालांकि, राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में पांच-पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
यहां
देखें पूरी भर्ती अधिसूचना
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें भर्ती अधिसूचना का पूरा नोटिफिकेशन :
UP Police Recruitment Notification 2021