फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Result: शुरू कर दें तैयारी! दिसंबर में हो सकता है यूपी पुलिस भर्ती का शारीरिक परीक्षण

Tue, 05 Nov 2024 02:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Result: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी करने की तैयारी की जा रही है। भर्ती बोर्ड के हालिया नोटिस के अनुसार, शारीरिक परीक्षण के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची इसी महीने जारी की जाएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Bharti Result Date and Time: लाखों युवा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के परिणामों का इतंजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने हाल ही में यूपी कांस्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। हालिया नोटिस के अनुसार, भर्ती परीक्षा के नतीजे नवंबर के तीसरे सप्ताह में घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

 
नतीजे जारी होने की आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in.) पर अपना परिणाम देख सकेंगे। लिखित परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा।

दिसंबर में संभव है शारीरिक परीक्षण

इस भर्ती के माध्यम से सूबे में सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती परीक्षा के दावेदारों को शारीरिक परीक्षण की तैयारियां शुरू कर देना चाहिए। नवंबर के अंत में परिणाम की घोषणा होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड दिसंबर के आखिरी सप्ताह में फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा है। ऐसे में तैयारी के लिए बुहत अधिक समय बाकी नहीं है।

अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में तय समय सीमा में निर्धारित दूरी तक दौड़ना होगा। उम्मीद लगाई जा रही है कि बोर्ड फरवरी तक भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर देगा।
विज्ञापन

रिजल्ट के बाद जारी होगी कटऑफ और मेरिट लिस्ट

भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद भर्ती बोर्ड ने आगे की प्रक्रिया की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत बोर्ड अगले 20 दिनों के भीतर लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इसके बाद, कटऑफ और मेरिट लिस्ट भी प्रकाशित की जाएंगी।

भर्ती के अगले चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होगा। इसके लिए कुल 60,244 पदों के सापेक्ष तीन गुना से अधिक अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। इससे पहले आरक्षण के मानकों पर अभ्यर्थियों की दावेदारी तय होगी। दस्तावेजों की जांच और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में लगभग तीन से चार सप्ताह तक का समय लग सकता है। इसके बाद ही योग्य उम्मीदवारों की सूची तैयारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें