उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (SI) समेत अन्य पदों पर हो रही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को लंबे समय से इस परीक्षा के परिणामों का इंतजार बना हुआ है। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए कराई जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, यूपीपीआरपीबी ने अभी तक दरोगा भर्ती के रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में कैंडिडेट्स को समय-समय पर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस FREE UP Police EBooks PDF- Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।
क्यों महिला अभ्यर्थियों में हो सकती है कड़ी प्रतिस्पर्धा
यूपी के पुलिस विभाग में बीते कुछ दिनों पहले कुल 9,534 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती के अंतगर्त उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर तथा फायर ऑफिसर के पद शामिल थे। भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सबइंस्पेक्टर के 9027 में से महिला अभ्यर्थियों के लिए केवल 1805 पद हैं। जबकि भर्ती के लिए लाखों की संख्या में आवेदन आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि महिला कैंडिडेट्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हो सकती है। भर्ती संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट को देखते रहें।
ये भी पढ़ें
UP पुलिस सिलेबस
UP पुलिस एलिजिबिलिटी
UP पुलिस कट ऑफ
ऐसे करें पीईटी की तैयारी
यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती के अंतगर्त लिखित परीक्षा और PST के बाद अभ्यर्थियों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें अभ्यर्थियों को सिर्फ दौड़ के साथ-साथ अन्य शारीरिक दक्षता से जुड़ी प्रक्रियाओं में भाग लेना होगा। जानकारी के मुताबिक,PET में पुरुष अभ्यर्थियों को जहां 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर को दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
सिपाही भर्ती परीक्षा में इस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे
आगे पढ़ें