फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए यूपी पुलिस में निकलीं भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

Sat, 08 Jan 2022 06:40 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी)  ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट   uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे पढ़ें भर्ती विवरण। 
विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने रेडियो संवर्ग में विभिन्न भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड के रेडियो विभाग में विभिन्न श्रेणियों के लिए कर्मशाला कर्मचारी के कुल 120 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास आधिकारिक वेबसाइट  uppbpb.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक का समय है। इसी अंतिम तिथि तक उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन शुल्क भी जमा करा सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने के बाद सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। इसके बाद आवेदन करें। 

 

विज्ञापन

UP Police Recruitment 2022 पदों का विवरण 

अनारक्षित - 51 पद
आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के लिए - 11 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नॉन क्रीमी लेयर - 32 पद
अनुसूचित जाति - 24 पद
अनुसूचित जनजाति - 02 पद 
कुल - 120 पद 

 


UP Police Recruitment 2022 के लिए ये है शैक्षणिक योग्यता 

कर्मशाला कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास या समकक्ष व आईटीआई से इलेक्ट्रॉनिक व टेलीकम्युनिकेशन व इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी, रेडियो व टीवी, इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड कंप्यूटर साइंस व प्रोग्राम सहायक ट्रेड जैसे सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण होना चाहिए। 

 

UP Police Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा 

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी, अनुसूचित जाति (एससी) व अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को पांच-पांच वर्ष अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। 

 

UP Police Recruitment 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क 

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हुए इस शुल्क का भुगतान करें। 

 

विज्ञापन

UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

UP Police Recruitment के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • उम्मीदवार आधिकारिक uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  • अब यूपी पुलिस भर्ती 2022 के तहत कर्मशाला कर्मचारी की अधिसूचना पर क्लिक करें।
  • सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़कर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें। 
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरते हुए अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें। 
  • अपने सभी प्रमाण पत्रों की जांच करते हुए उन्हें अपलोड करें। 
  • अब अपने आवेदन पत्र के शुल्क का भुगतान करें। 
  • आवेदन पत्र को जमा करते हुए उसे डाउनलोड करें। 
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें