फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में जल्द आने वाली है बंपर भर्तियां, यहां जानें पूरी डिटेल

Tue, 26 Apr 2022 06:13 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 243 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police SI Bharti 2022: अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और पुलिस की नौकरी पाने के इच्छुक हैं तो आपके लिए बड़ा मौका सामने आने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संबंधित एजेंसियों ने टेंडर मांगे हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इससे जुड़ा टेंडर भी जारी किया है। टेंडर के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जल्द ही इश भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेश भी जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

UP Police Recruitment 2022: इतने पदों पर होंगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से कुल 243 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में आयोजित परीक्षाओं में सफल होंगे, उन्हें राज्य पुलिस विभाग के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

UP Police Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
  • पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) के लिए पदों की संख्या- 66 
  • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) के लिए पदों की संख्या-143 
  • पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के लिए पदों की संख्या- 34 

UP Police Recruitment 2022: इस तारीख तक चलेंगे टेंडर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए टेंडर 6 मई, 2022 तक जमा किए जाएंगे। इससे पहले बोर्ड टेंडर के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की थी। इससे पहले UPPBPB ने कांस्टेबल के 26 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी टेंडर मांगे थे। जल्द ही इस भर्ती के लिए भी नोटिफेकेशन जारी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन

UP Police Recruitment 2022: कैसे देखें टेंडर से संबंधित नोटिफिकेशन?
  • सबसे पहले UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • आप नोटिफिकेशन आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें