उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने रेडियो विभाग में बंपर भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने यूपी पुलिस के रेडियो विभाग में सहायक परिचालक के 1,374 पदों पर भर्तियां आयोजित की हैं, जिसमें न्यूनतम बारहवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों के साथ ही महिला उम्मीदवारों से भी आवेदन मंगाए गए हैं। यूपीपीबीपीबी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थी 20 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिसकी अंतिम तारीख 28 फरवरी है। आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो परीक्षा की तैयारी को और भी पक्का बनाने के लिए तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police FREE E-BOOK-Download Now की मदद ले सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता एवं आयुसीमा
यूपी पुलिस द्वारा आयोजित की किए गए इन पदों की भर्ती के लिए केवल बारहवीं पास वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिसने 12वीं में फिजिक्स व मैथ्स के साथ पढ़ाई पूरी की हो। इसके अलावा डोएक या नाइलिट सोसाइटी से कंप्यूटर में ‘ओ’ स्तर का सर्टिफिकेट पूरा करने वाले युवाओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम 18 से अधिकतम 22 वर्ष तक की आयुसीमा निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें:
UP Police SI Salary 2022
UP Police Mock Test- Attempt Now
कितनी मिलेगी सैलरी
उत्तर प्रदेश पुलिस के रेडियों विभाग में सहायक परिचालक के पड़ पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले युवाओं को मैट्रिक लेवल-4 के अनुसार न्यूनतम 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक का अधिकतम वेतन दिया जाता है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को दी जाने वाली अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।
नए साल पर निकली है उत्तर प्रदेश में यह बड़ी 4 भर्तियां
आगे पढ़ें