शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 मार्च को हुई
लिखित परीक्षा के बाद, भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) थी, जो 7 से 12 मार्च, 2025 के बीच संपन्न हुई। इसके बाद नार्मलाइज्ड स्कोर (प्रसामान्यीकृत अंकों) के श्रेष्ठताक्रम के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई। 1,374 चयनित अभ्यर्थियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 137 पद आरक्षित थे, लेकिन कुल 163 उम्मीदवारों का चयन हुआ। इसी तरह, OBC के 370 आरक्षित पदों के मुकाबले 770 उम्मीदवार, SC के 228 पदों के मुकाबले 336 उम्मीदवार और ST के 27 उम्मीदवारों को सफलता मिली है।
यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
यूपी पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट इस दिन हुआ जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने 13 मार्च, 2025 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया है। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। इस भर्ती के लिए आवेदन 27 दिसंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक लिए गए थे। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त आयोजित की गई थी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम पिछले साल नवंबर 2024 में जारी किया गया था।