फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: यूपी पुलिस खेल कोटा कॉन्स्टेबल भर्ती की अंतिम डेट बेहद नजदीक, फटाफट इस लिंक से कर दें अप्लाई

Sun, 31 Dec 2023 05:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार 1 जनवरी, यानी कल तक इसके लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment Sports Quota - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Recruitment Sports Quota: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल, कम्प्यूटर ऑपरेटर और एसआई सहित कई  पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन्हीं में से एक भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल के पदों के लिए थी। इस भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया 14 दिसंबर को शुरू हुई थी, जिसका कल आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - uppbpb.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए 1 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कल है अंतिम तिथि

गौरतलब है कि पंजीकरण करने, आवेदन पत्र भरकर जमा करने और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2024 है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें।

UP Police Constable Recruitment: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य स्पोर्ट्स कोटा के तहत यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 546 पदों को भरना है, जिनमें से 350 रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 196 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं।

पात्रता मापदंड

इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2023 को 18 वर्ष से 22 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता में आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

आवेदकों को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, एक शारीरिक पात्रता परीक्षण/शारीरिक माप परीक्षण (पीईटी/पीएमटी) और एक खेल कौशल परीक्षण (प्रकृति में योग्यता) के आधार पर किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें