फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख जारी, फरवरी में इस दिन होगा एग्जाम

Sun, 28 Jan 2024 12:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Exam Date: यूपी पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां सामने आ गई हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है, वे नीचे भर्ती परीक्षा की तिथियां जान सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Exam Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती 2023 अधिसूचना पिछले साल दिसंबर में जारी की गई थी। योग्य उम्मीदवार 16 जनवरी तक इसके लिए आवेदन कर सकते थे। अब बोर्ड ने भर्ती परीक्षा की तिथियां भी सार्वजनिक कर दी हैं। परीक्षा फरवरी महीने में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

इस दिन होगी परीक्षा

राज्य पुलिस में पुलिस कांस्टेबलों की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 और 18 फरवरी को किया जाएगा। भर्ती बोर्ड ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। 

बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा कि वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करें और निर्देशों का पालन करते हुए दी गई तारीख और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें।

परीक्षा पैटर्न

यूपीपीबीपीबी एक लिखित परीक्षा आयोजित करेगा जिसमें कुल 300 अंकों के 150 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे - सामान्य ज्ञान; सामान्य हिन्दी; मात्रात्मक और मानसिक क्षमता; मानसिक योग्यता, बुद्धिमता और तार्किक क्षमता। अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए दो अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कैटेगरी वाइज रिक्तियां

विभिन्न श्रेणियों में कुल 60,244 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। श्रेणी-वार रिक्तियां इस प्रकार हैं:
वर्ग रिक्तियों की संख्या
अनारक्षित 24,102
ईडब्ल्यूएस 6,024
अन्य पिछड़ा वर्ग 16,264
अनुसूचित जाति 12,650
अनुसूचित जनजाति 1,204
कुल 60,244
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें