कुल पद
यूपी पुलिस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में 921 एसआई, एएसआई रिक्तियों को भरना है। शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2024 है।
यूपी पुलिस रिक्ति 2024 विवरण
इच्छुक उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई, एएसआई रिक्ति विवरण -
- सब-इंस्पेक्टर (गोपनीय): 268 रिक्तियां
- सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (क्लर्क): 449 रिक्तियां
- सहायक पुलिस उप-निरीक्षक (लेखा): 204 रिक्तियां
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 2.5 घंटे होगी। परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे।
आवेदन शुल्क
इच्छुक उम्मीदवारों को यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती 2024 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती 2024: आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई, एएसआई आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होपेज पर एसआई और एएसआई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन करें।
- दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करें और आगे उपयोग के लिए डाउनलोड करें।