फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Exam Date OUT: यूपी कांस्टेबल की परीक्षा तिथियां घोषित, जून में होगी; कैलेंडर में करें नोट

Tue, 03 Feb 2026 05:57 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Exam Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन दिवसीय होगी। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। इस भर्ती के माध्यम से कांस्टेबल के 32,679 पद भरे जाने हैं।
 
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPRPB UP Police Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की तारीखों का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


नोटिस के मुताबिक, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8 जून 2026, 9 जून 2026 और 10 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 
परीक्षा तिथि दिन
8 जून 2026 सोमवार
9 जून 2026 मंगलवार
10 जून 2026 बुधवार

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए नियमित रूप से uppbpb.gov.in वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जारी की जाएंगी।
 

अफवाह से बचने की सलाह

बोर्ड ने यह भी बताया कि परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। किसी भी तरह की अफवाह या गैर-आधिकारिक जानकारी से बचने की सलाह दी गई है।

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत बड़ी संख्या में पदों पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं, जिसके लिए प्रदेश भर से लाखों उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। अब परीक्षा तिथियों के एलान के बाद अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अंतिम चरण में तेज करने की सलाह दी जा रही है।

भरे जाएंगे 32,679 पद

यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसके तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग यूनिट्स में कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। इनमें शामिल हैं-
  • सिविल पुलिस
  • पीएसी (PAC)
  • एसएसएफ (SSF)
  • जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस

UP Police Selection Process: यूपी पुलिस भर्ती में सिलेक्शन कैसे होता है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण को पास करना होता है। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार करने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में जगह दी जाती है।
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • शारीरिक मानक परीक्षण/शारीरिक दक्षता परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची
विज्ञापन

UP Police Constable Salary: यूपी पुलिस सैलरी

उक्त रिक्त पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये, पे स्तर-3 का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें