फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Exam: 67 जिले में 1174 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, जल्द जारी होंगे प्रवेश पत्र

Wed, 07 Aug 2024 01:31 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई। जल्द ही यूपी पुलिस परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
UP Police कांस्टेबल भर्ती के परीक्षा केंद्र निर्धारित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द हुई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित की जा चुकी है। हालांकि पेपर लीक के कारण सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। परीक्षा 23 से 31 अगस्त के बीच आयोजित होगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा है। परीक्षा के परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के 67 जिले में स्थित 1174 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परीक्षा की सुरक्षा को लेकर बोर्ड काफी सख्त हो चुका है। पेपर लीक मामले के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 महीनों में दोबारा भर्ती परीक्षा कराने का आश्वासन दिया था।

परीक्षा का अपडेट कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को जारी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में 1174 परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी। जानकारी के अनुसार सभी परीक्षा केंद्र रेलवे स्टेशन से 10 किलोमीटर की परिधि में निर्धारित किए गए हैं। लखनऊ में सबसे 81 परीक्षा केंद्र और वाराणसी 80 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार परीक्षा को लेकर काफी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही परीक्षा को पारदर्शी बनाए जाने के लिए आधिकारिक स्तर पर कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किया जाने वाला है।
विज्ञापन


दो पालियों में होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दिन में दो पालियो में होगी। हर पाली में 5 लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। हालांकि कृष्ण जन्माष्टमी के चलते परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ें।

कुल 60,244 पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस कांस्टेबल की 60,244 पदों पर भर्ती की जानी है। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 24,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16,264, अनुसूचित जाति के लिए 12,650 और अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद शामिल हैं। 

परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए सलाह:
बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले सभी आवश्यक दस्तावेजों को साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। उम्मीदवारों को परीक्षा के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या धोखाधड़ी से बचने की सलाह दी गई है।
  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त करें।
  • परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।
  • परीक्षा के दौरान शांत रहें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
  • नकल करने का प्रयास न करें।
संदेह होने पर यहां दें सूचना
भर्ती बोर्ड ने कहा है कि इस पर परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोई भी जानकारी जैसे पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, सॉल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि की जानकारी दी जा सकती है। बोर्ड ने सूचना देने के लिए ईमेल आईडी satarkta.policeboard@gmail.com और व्हाट्सएप नंबर 9454457951 भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें