फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Answer Key: आ गया नोटिस! कल जारी होगी यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी; जानें सभी तिथियां

Tue, 10 Sep 2024 08:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Answer Key 2024 Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड सबसे पहले 23 अगस्त को आयोजित हुई परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करेगा। नोटिस नीचे पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Answer key - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Answer Key 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आज, 10 सितंबर को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। भर्ती बोर्ड ने इस नोटिस में उत्तर कुंजी जारी करने की तिथियों बताई हैं। बोर्ड कल, यानी 11 सितंबर से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करना शुरू करेगा।

विज्ञापन



UP Police Answer Key Release Date: इन तिथियों पर जारी होगी उत्तर कुंजी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पुनःपरीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी कल भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 23 अगस्त की परीक्षा की उत्तर कुंजी 11 सितंबर को, 24 सितंबर की परीक्षा की उत्तर कुंजी 12 सितंबर को, 25 अगस्त की परीक्षा की उत्तर कुंजी 13 सितंबर को, 30 अगस्त की परीक्षा की उत्तर कुंजी 14 सितंबर को और 31 अगस्त की परीक्षा की उत्तर कुंजी 15 सितंबर को जारी की जाएगी।
 
परीक्षा तिथि पाली आपत्ति प्रस्तुत करने की प्रारंभिक तिथि आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि
23 अगस्त 2024 प्रथम एवं द्वितीय पाली 11 सितंबर 2024 15 सितंबर रात्रि 12:00 बजे तक
24 अगस्त 2024 प्रथम एवं द्वितीय पाली 12 सितंबर 2024 16 सितंबर रात्रि 12:00 बजे तक
25 अगस्त 2024 प्रथम एवं द्वितीय पाली 13 सितंबर 2024 17 सितंबर रात्रि 12:00 बजे तक
30 अगस्त 2024 प्रथम एवं द्वितीय पाली 14 सितंबर 2024 18 सितंबर रात्रि 12:00 बजे तक
31 अगस्त 2024 प्रथम एवं द्वितीय पाली 15 सितंबर 2024 19 सितंबर रात्रि 12:00 बजे तक

ऑनलाइन दर्ज करें आपत्ति

भर्ती बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी भी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह इसके खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और प्रश्नपुस्तिका क्रमांक की सहायता से लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन

UP Police Answer key Download: उत्तर कुंजी ऑनलाइन डाउनलोड करने के चरण

  • यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in.) पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें या अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें। 
  • उत्तर कुंजी का प्रिंट-आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें