यूपी पीजीटी के फॉर्म कब शुरू होंगे?
विज्ञापन 15 सितंबर 2026 को जारी किया गया। ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 17 अक्तूबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 21 अक्तूबर है। परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है।
2022 के बाद कितने साल बाद आई पीजीटी भर्ती?
इस भर्ती की खास बात यह है कि पीजीटी के लिए पिछला विज्ञापन 2022 में जारी हुआ था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत नौ जून 2022 को प्रवक्ता के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। उस भर्ती में 624 पद विज्ञापित किए गए थे।
इसके बाद नई पीजीटी भर्ती का विज्ञापन सितंबर 2026 में आया है। यानी पिछली भर्ती के विज्ञापन के करीब चार साल बाद नई भर्ती सामने आई है।
2022 भर्ती का चयन भी अब पूरा हुआ
2022 की 624 पदों वाली पीजीटी भर्ती की प्रक्रिया नई भर्ती आने से ठीक पहले पूरी हुई है। आयोग ने जुलाई 2026 में इस भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत 18 विषयों के 624 पदों पर चयन किया गया।
इस भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद 2,253 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। इसके बाद विषयवार साक्षात्कार कराकर अंतिम चयन सूची जारी की गई।
624 से बढ़कर 2,607 हुए पद
किन विषयों में होगी भर्ती?
पीजीटी भर्ती के तहत अलग-अलग विषयों में प्रवक्ता पदों पर चयन किया जाएगा। भर्ती में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल समेत विभिन्न विषय शामिल हैं।
विषयवार पदों की संख्या के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका देखनी चाहिए। आयोग ने भी अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन पढ़ने और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने को कहा है।
क्या पीजीटी भर्ती के लिए टीईटी जरूरी है?
- पीजीटी भर्ती को लेकर एक अहम बात यह है कि टीईटी/सीटीईटी की अनिवार्यता इस भर्ती में नहीं है।
- शिक्षक पात्रता परीक्षा की शर्त मुख्य रूप से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक नियुक्तियों से जुड़ी होती है।
- पीजीटी पद के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता और भर्ती विज्ञापन में निर्धारित अन्य शर्तें पूरी करना जरूरी है।
कितनी है आवेदन फीस?
नई पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है।
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 1,500 रुपये
- एससी और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 750 रुपये तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये
अभ्यर्थियों को शुल्क जमा करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपनी श्रेणी के अनुसार लागू शुल्क की पुष्टि करनी चाहिए।