फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NHM CHO Recruitment: उत्तर प्रदेश में चार हजार नौकरियों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

Sun, 20 Feb 2022 09:05 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NHM CHO Recruitment 2022 Last Date: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने करीब चार हजार पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। आवेदन के लिए रविवार, 20 फरवरी को आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
UP NHM Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NHM CHO Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से बंपर भर्तियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करीब 4000 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए थे। यूपी एनएचएम की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 20 फरवरी, 2022 है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 04 फरवरी, 2022 से शुरू हुई थी।

विज्ञापन


पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे 20 फरवरी, 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जा रहे हैं। उम्मीदवार इसका ध्यान रखें कि आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन में समस्या भी आ सकती है, इसलिए सभी आवेदन जल्द पूरा कर लें। 

यूपी एनएचएम भर्ती के लिए योग्यता मानदंड

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदकों के पास बीएससी (नर्सिंग) सामुदायिक स्वास्थ्य में एकीकृत पाठ्यक्रम का सर्टिफिकेट या नर्स (सीसीएचएन) या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य एकीकृत पाठ्यक्रम का प्रमाण-पत्र होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। 

 

UP NHM सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती का विवरण

  • सामान्य - 1600
  • ईडब्ल्यूएस - 400
  • ओबासी - 1080
  • एससी - 840
  • एसटी - 80
कुल पद : 04 हजार
 
विज्ञापन

UP NHM CHO Recruitment 2022: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का अनुसरण करके आवेदन कर सकते हैं।
  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें। 
  4. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  5. सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करके आवेदन पत्र को भरें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें