फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Metro Recruitment: यूपी मेट्रो भर्ती में आवेदन करने का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Wed, 30 Nov 2022 10:24 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, नई दिल्ली

सार

UP Metro Recruitment: यूपी मेट्रो में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। अगर आप इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आज कर लें। आज (30 नवंबर) आवेदन की आखिरी तारीख है।  
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Metro Recruitment: उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन संगठन ने लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन भर्ती 2022 (UP LMRC Vacancy 2022) के लिए अधिसूचना जारी की गई है। सहायक प्रबंधक, जूनियर इंजीनियर के 142 पदों पर आवेदन प्रक्रिया एक नवंबर से ही चल रही है। अगर आप इच्छुक है और अभी तक आवेदन नहीं किया है तो आज ही लखनऊ मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.lmrc.com पर जाकर आवेदन कर लें। आज (30 नवंबर) आवेदन की आखिरी तारीख है। 

विज्ञापन

UP Metro Recruitment शैक्षिक योग्यता

यूपी एलएमआरसी मेट्रो भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत में कहीं से भी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड और विश्वविद्यालय से उनकी स्नातक डिग्री / मास्टर डिग्री / डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू है। 

UP Metro Recruitment आवेदन शुल्क 

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 590 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।  एससी / एसटी उम्मीदवारों को 236 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवश्यकता के अनुसार क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ऑनलाइन मोड के माध्यम से UP LMRC Vacancy 2022 के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का भुगतान कर सकते हैं। 

UP Metro Recruitment चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा [सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)]
  • अंतिम साक्षात्कार
  • दस्तावेज सत्यापन

UP Metro Recruitment महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन जमा करने की तिथि 01/11/2022
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30/11/2022
  • फॉर्म शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 30/11/2022
  • परीक्षा तिथि 02-03 जनवरी 2023
  • एडमिट कार्ड 15/12/2022 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक, जूनियर इंजीनियर के पदों की संख्या

 
पद का नाम       कुल पदों की संख्या
सहायक प्रबंधक (सिविल)                16
सहायक प्रबंधक (विद्युत)           08
सहायक प्रबंधक (एस एंड टी)             05
सहायक प्रबंधक (खाता)                 01
कनिष्ठ अभियंता (सिविल )              43
कनिष्ठ अभियंता (विद्युत)                    49
कनिष्ठ अभियंता (एस एंड टी)              17
लेखा सहायक                           02
कार्यालय सहायक एचआर                 01









 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें