SSC GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (ssc) की ओर से 45 हजार से ज्यादा पदों के लिए की जा रही एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज बुधवार, 30 नवंबर आखिरी तारीख है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन कॉन्स्टेबल (GD) परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2022 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। नई अधिसूचना के अनुसार, आयोग ने कुल 45,284 पदों को अधिसूचित किया है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और प्रोफाइल में लॉग इन करें, पोस्ट चुनें।
आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।