उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी में 24 अगस्त 2021 को पहली बार प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) का आयोजन किया गया था। जानकारी के अनुसार, इस पात्रता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही अब आयोग के जरिए निकाली जाने वाली ग्रुप-सी व डी लेवल की भर्ती में आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। बता दें कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के लगभग 7,882 पदों पर भर्ती कराई जानी है। अनुमान है कि इस भर्ती के लिए अक्टूबर माह में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेखपाल भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। अगर आप राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की फ्री में पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now को दिए गए लिंक पर क्लिक कर अभी ज्वॉइन कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
किन अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आवेदन का मौका
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) के जरिए आयोजित की जाने वाली राजस्व लेखपाल भर्ती में उन उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका नहीं दिया जाएगा, जिन पर आवेदन के समय किसी भी मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही ऐसे सरकारी कर्मचारी जो किसी भी सरकारी संस्थान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो उनके पास संबंधित विभाग से NOC सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होगा। अन्यथा लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। हालांकि इस जानकारी को अभी पूर्ण रूप से सार्थक नहीं समझा जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अभी राजस्व लेखपाल भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा।
अब फ्री में करें सरकारी एग्जाम की पक्की तैयारी
अगर आप यूपी लेखपाल, SSC GD, रेलवे ग्रुप-D या SSC MTS या अपनी किसी अन्य सरकारी भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की फ्री में घर बैठे पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे इस करेंट अफेयर्स के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं इस फ्री कोर्स का लाभ उठाने के लिए आपको केवल गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड करना होगा।