फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Postponed: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा स्थगित, जानें क्या है नई तारीख

Sat, 16 Jul 2022 05:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Lekhpal Postponed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख में दोबारा से बदलाव किया गया है। बता दें कि पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 19 जून को आयोजित होनी थी।
विज्ञापन
UP Lekhpal Postponed - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Lekhpal Postponed: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया है। इसे लेकर आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन को जारी किया है। आयोग ने नई तारीखों की भी घोषणा क दी है। जो भी उम्मीदवार इस लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वे इस नोटिफिकेशन को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

दो बार बढ़ाई गई तारीखें
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख में दोबारा से बदलाव किया गया है। बता दें कि पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 19 जून को आयोजित होनी थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर 24 जुलाई की नई तारीख निर्धारित की गई। अब इस तारीख में भी बदलाव कर दिया गया है। 

कब होगी परीक्षा?
लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा में भाग ले रहे उम्मीदवरों के लिए राहत की खबर है कि आयोग ने नई तारीखों का भी एलान कर दिया है। परीक्षा की नई तारीख 31 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है। आयोग ने अपने नोटिस में लिखा- समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि समस्त अभ्यर्थियों को एतद्द्वारा सूचित किया जाता है कि राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन, दिनांक-24 जुलाई, 2022 को किया जाना प्रस्तावित था, किन्तु अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत लिखित परीक्षा दिनांक 24 जुलाई 2022 के स्थान पर दिनांक-31 जुलाई, 2022 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किए गए नोटिस में बताया है कि यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाने के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से अलग से यथासमय सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

यहां देखें आयोग का नोटिस- UP Lekhpal Postponed Notice
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें