उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 28 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में पहली बार लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है। UPSSSC ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 5 जनवरी 2022 को जारी किया था और आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू की थी। अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP लेखपाल Online Coaching Classes - Join Now की सहायता ले सकते हैं।
UPSSSC द्वारा उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में शामिल होना अनिवार्य है। आयोग ने अभी PET में हिस्सा लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका दिया है। लेकिन, लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए आयोग अभ्यर्थियों को PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट करेगी। आयोग ने अभी यह जानकारी नहीं दी है की PET में कितना स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेना का मौका मिलेगा। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तकरीबन 4 लाख अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। ऐसी स्थिति में यह उम्मीद लगाई जा रही है कि 75 पर्सेंटाइल के आस पास स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
UPSSSC द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक लेखपाल के कुल 8085 पदों पट भर्ती की जानी है। इन 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में 1690 पद एससी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 152 पद एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 2174 पद ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए, 798 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए और 3271 पद अनारक्षित हैं। गौरतलब है की राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाता है।