फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal 2021:7,882 पदों पर होने वाली लेखपाल भर्ती में लागू होने हैं ये चार नए नियम, जान लीजिए आप

सार

प्रदेश में जल्द ही राजस्व लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती आयोजित की जाने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसकी चयन प्रक्रिया में भी काफी बदलाव किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस भर्ती में साक्षात्कार को समाप्त कर उसके स्थान पर 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। 
विज्ञापन
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही उत्तर प्रदेश में यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाने वाली है। इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भी आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में प्रतियोगी उम्मीदवारों को सितंबर महीने में आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। इस संबंध में किसी भी तरह की अपडेटेड जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। अगर आप भी इस लेखपाल भर्ती में आवेदन करने जा रहे हैं तो आज आपके लिए ये आर्टिकल बेहद ही खास साबित हो सकता है क्योंकि आज हम आपको इस लेख में राजस्व लेखपाल भर्ती में होने वाले कुछ अहम बदलाव के बारे में जानकारी साझा करने जा रहे हैं। अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आप घर बैठे फ्री में लेखपाल या किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर फ्री मॉक टेस्ट और पीडीएफ नोट्स की सहायता से अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

पिछली भर्ती की तुलना में क्या होगा अलग 

जल्द ही राजस्व लेखपाल पदों के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती में केवल पीईटी में सफल उम्मीदवारों को ही आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसलिए इस एग्जाम में पास होना अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन

इसके अलावा अगर आप 7,882 पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो ऐसे सभी युवाओं के पास कंप्यूटर चालन में प्रमाण पत्र होना अनिवार्य जबकि पिछली भर्ती में ‘सीसीसी’ सर्टिफिकेट को अनिवार्य नहीं किया गया था। 
आपको बता दें कि जल्द ही आयोजित की जनेय वाली राजस्व लेखपाल भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 100 अंकों कराई जा सकती है जबकि इससे पहले अब तक आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्तियों में लिखित परीक्षा 80 अंकों की कराई जाती थी। 
विज्ञापन

राजस्व लेखपाल भर्ती से साक्षात्कार समाप्त किया दिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

करें परीक्षा से पहले पीईटी की पक्की तैयारी 

अगर आप पीईटी या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा जैसे NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें