उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2021
- फोटो : social media
भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की संख्या 1,18,348 तय की गई है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के अनुसार काफी समय से यूपी में केवल 90 हजार के करीब ही होमगार्ड सिपाही कार्यरत हैं। ऐसे में अब यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि प्रदेश सरकार की अनुशंसा पर जल्द ही यूपी होम गार्ड विभाग की ओर से 30 से 40 हजार होमगार्ड सिपाहियों की भर्ती कराई जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि इस भर्ती को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नही आई है ऐसे में इस भर्ती के आयोजन से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेट के लिए उम्मीदवारों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। अगर प्रतियोगी छात्र हैं और इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की फ्री में पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे इस
FREE UP HomeGuard Course कोर्स बैच को ज्वॉइन कर सकते हैं।
वेतन के साथ मिलता है इस शानदार भत्ते का भी लाभ
होमगार्ड सिपाहियों का वेतन उनकी ड्यूटी के दिनों के अनुसार तय होता है। ड्यूटी देने पर होमगार्ड को लगभग 500 रुपए दैनिक वेतन के रूप में दिया जाता है। ये भी तब मिलता है जब सिपाही द्वारा दैनिक ड्यूटी पूरी की जाती है। इसके अलावा अब उन्हें हर 3 साल में 3000 रुपये का भत्ता भी दिए जाने की शुरुआत की जा चुकी है, जो होमगार्ड स्वयंसेवकों को पुलिसकर्मियों की तरह वर्दी भत्ता के लिए प्रदान किया जाएगा।
फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर
सफलता एप डाउनलोड कर सकते हैं।