फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी होमगार्ड भर्ती: वर्दी और बैंक खाते को लेकर जरूरी निर्देश जारी, नवचयनित अभ्यर्थी जरूर पढ़ें; देखें नोटिस

Fri, 27 Nov 2026 06:07 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने नवचयनित स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट और प्रशिक्षण को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रमाण-पत्र केवल मेडिकल परीक्षण और पुलिस सत्यापन में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को मिलेगा। इसके अलावा, वर्दी और बैंक खाते को लेकर भी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
 
विज्ञापन
यूपी होमगार्ड भर्ती - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड एनरोलमेंट प्रक्रिया-2025 के तहत नवचयनित स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट और प्रशिक्षण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, एनरोलमेंट प्रमाण-पत्र केवल उन्हीं चयनित अभ्यर्थियों को दिया जाएगा, जो चिकित्सकीय परीक्षण और पुलिस सत्यापन दोनों में योग्य पाए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण या पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया लंबित है, उन्हें दोनों प्रक्रियाएं पूरी होने और योग्य पाए जाने के बाद ही एनरोलमेंट प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।

प्रशिक्षण शुरू होने से पहले वर्दी खरीदना जरूरी नहीं

दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख निर्धारित या सूचित होने से पहले अभ्यर्थियों को वर्दी सिलवाने या खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होने के लिए जारी पत्र में जिला इकाइयों की ओर से वर्दी के निर्धारित सामान की जानकारी दी जाएगी। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी स्थान से वर्दी खरीद या सिलवा सकेंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारी हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

किसी भी सरकारी या निजी बैंक में खुलवा सकेंगे खाता

नवचयनित स्वयंसेवक अपनी इच्छानुसार किसी भी सरकारी या निजी बैंक में खाता खुलवा सकेंगे। बैंक खाते से संबंधित आवश्यक जानकारी जिला इकाइयों की ओर से जारी पत्र के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन


नोटिस देखें:

प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने का उद्देश्य

दिशा-निर्देशों का उद्देश्य नवचयनित होमगार्ड स्वयंसेवकों के एनरोलमेंट और प्रशिक्षण से जुड़ी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाना है। जारी निर्देशों में एनरोलमेंट प्रमाण-पत्र, वर्दी और बैंक खाते से संबंधित व्यवस्थाएं स्पष्ट की गई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें