फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard City Slip: यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, जानें कहां होगा आपका एग्जाम

Sat, 18 Apr 2026 10:42 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Home Guard City Slip OUT: यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिसके जरिए वे अपने एग्जाम सिटी की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Home Guard City Slip: उत्तर प्रदेश होम गार्ड्स भर्ती 2025 के तहत लिखित परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा तिथि और जिला/शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के जरिए लॉग इन कर अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह सिटी स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी देती है, जिससे वे पहले से तैयारी कर सकें। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी अपडेट से चूक न हो।

कब होगी परीक्षा?

उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने शहर की सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें हर दिन दो शिफ्ट होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी और इसमें ओएमआर शीट के माध्यम से उत्तर दिए जाएंगे।

समस्या आने पर यहां करें संपर्क

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की E-KYC (पहचान सत्यापन) की जाएगी। इसके लिए सभी अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड पहले से अनलॉक रखना होगा, ताकि जांच प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके। अगर किसी उम्मीदवार को कोई परेशानी होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 08065075069 या ईमेल helpdeskuphgexam25@hgupexam.com पर संपर्क कर सकते हैं।
 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “यूपी होम गार्ड परीक्षा शहर सूचना” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें