एडमिट कार्ड में होगी ये जानकारी
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र कोड जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है। फिलहाल एडमिट कार्ड में केवल जिले की जानकारी दिखाई देगी, जबकि परीक्षा केंद्र का नाम और कोड 22 अप्रैल 2026 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगा।
25 से 30 अप्रैल तक होगी परीक्षा
बीपीएससी 71वीं मेंस परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा पटना सहित बिहार के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,298 पदों को भरा जाएगा। इसमें सब-डिविजनल ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी कलेक्टर, ब्लॉक कोऑपरेटिव ऑफिसर, रेवेन्यू ऑफिसर, ब्लॉक माइनॉरिटी वेलफेयर ऑफिसर सहित कई प्रशासनिक पद शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा?
परीक्षा पैटर्न की बात करें तो मेंस परीक्षा में जनरल हिंदी (100 अंक, क्वालिफाइंग), जनरल स्टडीज पेपर 1 (300 अंक), जनरल स्टडीज पेपर 2 (300 अंक) और निबंध पेपर शामिल होंगे। सभी पेपर 6 दिनों में, प्रतिदिन एक शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे।
BPSC 71st Mains Admit Card 2026: डाउनलोड करने के स्टेप्स
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा के दिन कोई परेशानी न हो। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर BPSC 71st Admit Card - CCE Mains 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Application Number/Email/Mobile Number और Password या Date of Birth दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।