उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही 26,382 कांस्टेबल और फायरमैन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करने के लिए टेंडर जारी कर इच्छुक कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। यानि भर्ती बोर्ड को राज्य सरकार की ओर से इन पदों पर भर्ती कराए जाने को लेकर हरी झंडी दिखाई जा चुकी है, जिसके बाद उम्मीदवारों को आरक्षी नागरिक पुलिस (Constable) के 26,000 पदों पर भर्ती कराए जाने के आधिकारिक संकेत दे दिए गए हैं। इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के साथ ही महिला उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कब से की जाएगी, इसकी स्पष्ट जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी समय-समय पर यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। इसके अलावा यूपी पुलिस की इस भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की घर बैठे दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा तैयारी करने के लिए सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस बैच में स्टूडेंट्स को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही एक्सपर्ट के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।
|
कैटेगरी |
300 अंकों के पूर्णांक में प्राप्त अंक |
|
सामान्य |
199.5 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग |
199.5 |
|
अनुसूचित जाति |
199.5 |
|
अनुसूचित जनजाति |
199.5 |