IBPS Clerk Mains Admit Card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने शुक्रवार को क्लर्क भर्ती (CRP Clerks XI) के लिए मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को पास किया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS Clerk Mains Admit Card: 25 जनवरी को होगी मुख्य परीक्षा
आईबीपीएस की ओर से इस प्रवेश पत्र को 25 जनवरी को आयोजित होने वाले क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए जारी किया गया है। यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में ही आयोजित होगी। उम्मीदवार उन्हें अलॉट की गई पाली के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड को दर्ज करना होगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और प्रमुख दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा में इनका पालन करें। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र ले जाना बिल्कुल न भूलें, बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- RRB NTPC CBT-1 Result 2022: पटना समेत कई अन्य रीजन के सीबीटी-1 परिणाम घोषित, यहां जाने रिजल्ट देखने का तरीका
IBPS Clerk Mains Admit Card: प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे IBPS Clerk admit card for Mains से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपनी पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि दर्ज करें।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
यह भी पढ़ें- LIVE Sarkari Naukri-RRB NTPC Results Live: आरआरबी एनटीपीसी के रिजल्ट जारी, रेलवे और बैंकों में फिर निकलीं भर्तियां
इससे पहले आईबीपीएस क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। प्रवेश पत्र पर परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने टीकाकरण का सर्टिफिकेट भी लाना पड़ सकता है।