फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable 2024 Physical Test: यूपी कांस्टेबल के लिए फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या है शामिल, यहां समझें

Sat, 21 Sep 2024 01:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable 2024 Physical Test: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी आने के बाद से उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को किन-किन दौर से गुजरना होगा।
विज्ञापन
UP Police Constable Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable 2024 Physical Test: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित यूपी पुलिस कांस्टेबल पुन: परीक्षा 2024 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यूपी पुलिस कट ऑफ अंक से ऊपर स्कोर करने वाले उम्मीदवार अगले चरण में आगे बढ़ेंगे, जो कि शारीरिक दक्षता परीक्षा है।

विज्ञापन


यूपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी और पीईटी चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है और केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए जाते हैं। इसमें दो चरण शामिल हैं: शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)।

पास करने वाले उम्मीदवारों को यूपी पुलिस शारीरिक योग्यता के बारे में पता होना चाहिए। जो लोग यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की सभी आवश्यकताओं को पूरा करेंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक मानक परीक्षण यह जांचता है कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार आवश्यक शारीरिक मानकों को पूरा करते हैं या नहीं, जिसमें ऊंचाई, वजन और छाती का माप शामिल है।

कितनी होनी चाहिए लंबाई?
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी होनी चाहिए।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जातियों के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई न्यूनतम 168 सेमी होनी चाहिए, जबकि अनुसूचित जनजाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी होना आवश्यक है।
विज्ञापन

वजन और छाती का माप
इसके अलावा पुरुष उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए हुए 79  और फुलाए जानें पर 84 सेमी होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए हुए 77 सेमी और फुलाने के बाद 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।


इतने किमी की दौड़ लगानी होगी
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल पाए जाने वाले उम्मीदवार यूपी पुलिस दौड़ में शामिल होंगे। दौड़ में पास होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में लगानी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी, जो उम्मीदवार अपनी दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें