अच्छे से समझ लें पात्रता की शर्तें?
- इस भर्ती के लिए केवल स्थानीय महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
- उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास (इंटरमीडिएट) या इसके बराबर की योग्यता होना जरूरी है।
- मेरिट तैयार करते समय 12वीं से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक के अंकों को सरकारी नियमों के अनुसार जोड़ा जाएगा।
- उम्मीदवार को उसी वार्ड या ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए, जहां आंगनवाड़ी सहायिका का पद खाली है।
- आरक्षित पदों के लिए केवल संबंधित आरक्षित श्रेणी की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- अनारक्षित पदों के लिए किसी भी जाति की पात्र महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
जानें आयु सीमा की शर्तें
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आयु के प्रमाण के लिए केवल हाईस्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि को मान्य माना जाएगा।
कैसे होगा चयन?
शाहजहांपुर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2026-27 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और मेरिट के आधार पर होगी। चयन के लिए 12वीं यानी न्यूनतम योग्यता से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता के अंकों को सरकारी नियमों के अनुसार विभागीय पोर्टल पर दर्ज कर मेरिट तैयार की जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है। आवेदन में दी गई जानकारी और मूल दस्तावेजों में अंतर पाए जाने पर मूल दस्तावेजों में दर्ज जानकारी को ही सही माना जाएगा।