फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीएससी एफएसओ भर्ती 2026: खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनने का शानदार मौका, आज से आवेदन शुरू; कौन भर सकता है फॉर्म?

Sat, 19 Sep 2026 04:06 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी यहां देखें।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के 45 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर उपलब्ध है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फूड टेक्नोलॉजी, फूड इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग, फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी मैनेजमेंट, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या ऑयल टेक्नोलॉजी जैसे विषयों में स्नातक, स्नातकोत्तर या डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, मत्स्य पालन, बागवानी, फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स जैसे विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


पशु चिकित्सा विज्ञान (Veterinary Science), जैव रसायन (Biochemistry), सूक्ष्म जीव विज्ञान (Microbiology), रसायन विज्ञान (Chemistry) या चिकित्सा (Medicine) में स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। इसके अलावा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीएएमएस या बैचलर ऑफ सोवा रिग्पा मेडिसिन और सर्जरी जैसी मेडिकल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

एचपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 19 अक्तूबर 2026 को 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हरियाणा की अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़े वर्ग (BC) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

कितना लगेगा शुल्क?

आवेदन शुल्क की बात करें तो हरियाणा के ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (नॉन-क्रीमी लेयर), बीसी-बी (नॉन-क्रीमी लेयर), ईएसएम, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा। इन श्रेणियों से संबंधित हरियाणा के DESM उम्मीदवारों के लिए भी आवेदन शुल्क 250 रुपये है। वहीं, हरियाणा के अन्य DESM उम्मीदवारों और बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे होगी चयन प्रक्रिया

एचपीएससी खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती में आमतौर पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होता है। सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट, इसके बाद विषय ज्ञान परीक्षा और अंत में साक्षात्कार होगा। हालांकि, आयोग जरूरत के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट न लेकर सीधे विषय ज्ञान परीक्षा और साक्षात्कार भी आयोजित कर सकता है।

अगर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होती है, तो आयोग उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए शैक्षणिक अंकों, अतिरिक्त योग्यता, जरूरी योग्यता से अधिक पढ़ाई, अतिरिक्त अनुभव या स्क्रीनिंग/विषय ज्ञान परीक्षा में से एक या अधिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment/Advertisement सेक्शन में जाएं।
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म में भरी सभी जानकारी ध्यान से जांचें और आवेदन सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें