फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UBI SO Vacancy 2026: यूनियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, 395 पदों पर अब इस दिन तक करें आवेदन

Tue, 11 Aug 2026 07:54 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Union Bank SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य उम्मीदवार 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए 395 पद भरे जाएंगे।
 
विज्ञापन
UBI SO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Bank SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त थी। बैंक ने उम्मीदवारों को अतिरिक्त मौका देने के लिए रजिस्ट्रेशन की अवधि बढ़ाई है।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे संशोधित तारीख तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत यूनियन बैंक में कुल 395 पद भरे जाएंगे। इनमें स्पेशलिस्ट ऑफिसर और जनरल बैंकिंग ऑफिसर से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं।
 
जानकारी विवरण
भर्ती संस्था यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
भर्ती का नाम यूनियन बैंक भर्ती प्रोजेक्ट 2026-27
कुल पद 395
पद जनरल बैंकिंग ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर
कैडर मैनेजर, सीनियर मैनेजर, एजीएम और डीजीएम
आवेदन शुरू 21 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू
 

किन पदों के लिए मौका?

भर्ती में अलग-अलग स्तर के पद शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से मैनेजर, सीनियर मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर स्तर के पद हैं। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसमें स्नातक डिग्री, बीई/बीटेक, एमबीए, सीए, आईसीडब्ल्यूए, एमसीए समेत अन्य निर्धारित योग्यताएं शामिल हैं।

आवेदन करने की न्यूनतम आयु 22 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • यूआर/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: 1,180 रुपये, जीएसटी सहित
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी: 177 रुपये, जीएसटी सहित
विज्ञापन

Union Bank SO के लिए कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं। इसके बाद इन चरणों को पूरा करें:
  • नए उम्मीदवार हैं तो न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन की पुष्टि पेज का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें