AIIMS CRE 5 Result 2026: एम्स दिल्ली ने संयुक्त भर्ती परीक्षा 5 के कई ग्रुप कोड को प्रोविजनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। खबर तैयार होने तक एम्स एग्जाम्स की वेबसाइट पर ग्रुप कोड, 2, 6, 19, 37, 41, 53 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के 1,484 पदों को भरने के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा-5 आयोजित की थी। परीक्षा का आयोजन 25 से 27 जुलाई तक आयोजित की गई। कुछ ग्रुप कोड की पुनर्परीक्षा 31 से 1 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी।
स्टेज II के लिए कितने अभ्यर्थी सिलेक्ट हुए?
विज्ञापित सीटों के मुकाबले 16 गुना (1:16) अभ्यर्थियों को स्टेज-II के लिए प्रोविजनल लिस्ट में शामिल किया गया है। अंतिम स्थान पर समान अंक पाने वाले (Tie Cases) सभी अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट की सूची में जगह दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक स्टेज-II (स्किल टेस्ट) संपन्न होने के बाद ही उनके डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
अब आगे क्या?
शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी स्किल टेस्ट में शामिल होना होगा। अगले चरण के लिए क्वालीफाई करने हेतु स्टेज II में शामिल होना और उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। स्किल टेस्ट में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य माना जाएगा। स्किल टेस्ट का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही अलग से प्रकाशित किया जाएगा।