फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Union Bank Vacancy 2026: एसओ के 395 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, सीटीसी लगभग 47 लाख तक; जानें योग्यता

Mon, 10 Aug 2026 07:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर और जनरल बैंकिंग ऑफिसर के कुल 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों में मैनेजर और जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UBI SO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Union Bank SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 395 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत मैनेजर से लेकर डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) स्तर तक के विभिन्न पदों को भरा जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

पद/वर्ग शैक्षणिक योग्यता
जनरल बैंकिंग ऑफिसर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) और संबंधित क्षेत्र का कार्य अनुभव
आईटी (IT) अधिकारी BE/BTech, MCA या MTech (कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स)
चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ICAI से CA की डिग्री
लॉ ऑफिसर LLB की डिग्री
फॉरेक्स एवं रिस्क मैनेजमेंट अधिकारी MBA (Finance), CA या संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता

सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित (फुल-टाइम) डिग्री होना आवश्यक है। अनुभव की अवधि पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों के लिए संबंधित क्षेत्र की विशेष योग्यता मांगी गई है।

विज्ञापन

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

  • यूनियन बैंक भर्ती 2026 में स्केल-I, स्केल-II और स्केल-III पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा (यदि लागू हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। भर्ती के प्रत्येक चरण में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
  • वहीं स्केल-IV, स्केल-V और स्केल-VI पदों के लिए उम्मीदवारों को समूह चर्चा या अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया और व्यक्तिगत साक्षात्कार से गुजरना होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। इसमें सामान्य (General) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 45 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

आयु सीमा

पद आयु सीमा
डिप्टी जनरल मैनेजर (स्केल-6) अधिकतम 50 वर्ष
असिस्टेंट जनरल मैनेजर (स्केल-5) अधिकतम 45 वर्ष
चीफ मैनेजर (स्केल-4) अधिकतम 40 से 42 वर्ष (पद के अनुसार)
सीनियर मैनेजर (स्केल-3) 25 से 35/38 वर्ष (पद के अनुसार)
मैनेजर (स्केल-2) 22 से 30/35 वर्ष (पद के अनुसार)

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

यूनियन बैंक भर्ती 2026 के लिए एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों को 177 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1180 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा और इससे जुड़े बैंक शुल्क का वहन अभ्यर्थी को स्वयं करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Specialist Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करके आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरी गई जानकारी को जांचकर Submit बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें