फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Vacancy 2026: इनकम टैक्स में 10वीं पास के लिए नौकरी, 56 हजार तक मिलेगा वेतन; कैसे होगा चयन? जानें

Sun, 09 Aug 2026 03:10 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Income Tax Recruitment 2026: इनकम टैक्स विभाग में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए कैंटीन परिचारक के 7 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू होगी।खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Income Tax Recruitment - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Income Tax Recruitment 2026: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्षेत्र के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय ने कैंटीन परिचारक (Canteen Attendant) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत ग्रुप-C के 7 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

क्या है आवेदन के नियम?

आयकर कैंटीन परिचारक भर्ती 2026 के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके लिए आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। यह पद ग्रुप-C, गैर-राजपत्रित और गैर-मंत्रालयी श्रेणी के तहत आता है। चयनित उम्मीदवार की परिवीक्षा अवधि 2 वर्ष होगी।

आयु में छूट

वर्ग आयु में छूट
ओबीसी उम्मीदवार 3 वर्ष
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) 5 वर्ष
PwBD (अनारक्षित) 10 वर्ष
पूर्व सैनिक (ESM) सैन्य सेवा की अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष
केंद्र सरकार के कर्मचारी (कम से कम 3 वर्ष की लगातार सेवा) 40 वर्ष की आयु तक

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

कैंटीन परिचारक पद पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।
  • शॉर्टलिस्टिंग: 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर 280 उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यानी हर पद के लिए 40 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा: 40 अंकों की 30 मिनट की परीक्षा होगी। इसमें 40 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को लेखक की सुविधा मिलने पर परीक्षा के लिए 40 मिनट दिए जाएंगे। प्रश्न अंग्रेजी समझ, हिंदी बोध, भोजन एवं पोषण, गणित और स्वच्छता-सफाई से होंगे। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी। परीक्षा केवल भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी।
  • कौशल परीक्षा: लिखित परीक्षा के आधार पर 70 उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए चुना जाएगा। यह परीक्षा भी भोपाल में होगी और 60 अंकों की होगी। इसमें पेय पदार्थ बनाने, खाना संभालने, भोजन तैयार करने, उसकी प्रस्तुति और साफ-सफाई जैसे कामों में उम्मीदवार की दक्षता देखी जाएगी।
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

आयकर विभाग में कैंटीन परिचारक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा। यह पद पे लेवल-1 के अंतर्गत आता है, जिसमें ₹18,000 से ₹56,900 प्रति माह तक वेतनमान निर्धारित है। शुरुआती तौर पर उम्मीदवारों को ₹18,000 मूल वेतन (Basic Pay) मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और केंद्र सरकार के अन्य नियमानुसार मिलने वाले लाभ भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें