UKPSC SI PMT Schedule 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सब इंस्पेक्टर, फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर, पुरुष (PAC/IRB) परीक्षा-2024 लिए शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदक 23 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट- psc.uk.gov.in. से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
यूके पुलिस एसआई फिजिकल टेस्ट (PET) 2 सितंबर से 5 अक्तूबर 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। पीएमटी/पीईटी राउंड के लिए कुल 1,00,020 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 222 रिक्तियों को भरना है।