फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC SI PMT Schedule 2024: उत्तराखंड एसआई के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि जारी, इस दिन होगा एग्जाम

Wed, 14 Aug 2024 05:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC SI PMT Schedule 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड पुलिस में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा  की तिथि जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार शारीरिक दक्षता परीक्षा सितंबर में आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC SI PMT Schedule 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सब इंस्पेक्टर, फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर, पुरुष (PAC/IRB) परीक्षा-2024 लिए शारीरिक माप और दक्षता परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आवेदक 23 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट- psc.uk.gov.in. से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


यूके पुलिस एसआई फिजिकल टेस्ट (PET) 2 सितंबर से 5 अक्तूबर 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। पीएमटी/पीईटी राउंड के लिए कुल 1,00,020 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 222 रिक्तियों को भरना है।

Trending Videos

महत्वपूर्ण तिथियां
यूकेपीएससी ने उत्तराखंड पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन ऑफिसर और प्लाटून कमांडर/पुरुष (पीएसी/आईआरबी) के लिए 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूके पुलिस एसआई पीईटी 2 सितंबर 2024 से शुरू होगी और पीईटी एडमिट कार्ड 23 अगस्त 2024 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ukpsc.net.in. पर जाएं। 
  • उत्तराखंड पुलिस एसआई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार की ईमेल आईडी और पासवर्ड, आवेदन संख्या और जन्म तिथि, या नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • अब एडमिट कार्ड स्क्रिन पर दिखेगा उसे डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें