UKPSC Revenue SI Patwari, Lekhpal Admit Card 2023 Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने यूकेपीएससी प्रवेश पत्र वेबसाइट ukpsc.net.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक लेखपाल/ पटवारी परीक्षा 2022 का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों में किया जाना है।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं।
होम पेज पर पटवारी / लेखपाल के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं।
इसके बाद एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
अब आपको अपना यूकेपीएससी पटवारी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें और इसके एक-दो प्रिंट आउट लें।